Sat. Oct 10th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

 

*बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना कर मंत्री जोशी ने बढ़ाया उत्साह*

 

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित सुंदर रंगोली की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। जनसेवा के 25 वर्षों की उनकी यात्रा देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक, नवाचार आधारित और कौशलपरक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और मौलिक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करना सराहनीय पहल है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश के प्रति जागरूकता सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, मेघा भट्ट, सारिका खत्री, विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत उपाध्याय सहित शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *