Sat. Oct 10th, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग


*सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग*

 

– *स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

 

– *चिकित्सा शिविर के माध्यम से 44 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध*

 

– *कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र एवं मशरूम मिनीकिट तथा बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट वितरित*

 

– *श्रम विभाग ने 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा किट उपलब्ध कराईं*

 

– *सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर*

 

*देहरादून

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को रायपुर क्षेत्र के नालापानी स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक, उमेश शर्मा काऊ, ने प्रतिभाग किया।

 

इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं देहरादून जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही उन्होंने शिविर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में 44 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिल रहा है।

 

शिविर में कृषि विभाग द्वारा लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं मशरूम मिनीकिट वितरित की गईं। बाल विकास विभाग के माध्यम से महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट प्रदान की गईं। वहीं, श्रम विभाग द्वारा 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को पोषण किट, स्वच्छता किट एवं शिक्षा किट उपलब्ध कराई गईं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों को सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बहुउद्देशीय शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा कृषि, श्रम, बाल विकास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ उठाएं। शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को जनता के निकट उपलब्ध कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The post सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *