Sat. Oct 10th, 2026

स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के 50 वर्ष पूरा होने पर हुआ भव्य आयोजन l राज किरण फाउंडेशन के बैनर तले हुआ आयोजन 


स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के 50 वर्ष पूरा होने पर हुआ भव्य आयोजन l राज किरण फाउंडेशन के बैनर तले हुआ आयोजन

 

देहरादून

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन, उत्तराखंड के 50 वर्ष पूरा होने पर देहरादून के मनभावन पैलेस में फेडरेशन के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित करके किया गया उसके बाद छत्तीसगढ़ से आए बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इस प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का विधिवत रूप से आरंभ हुआ l

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार छावड़ा जी के राजकिरण मीडिया पब्लिकेशन बैनर के तत्वाधान में हुआ l कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस भव्य आयोजन में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए फेडरेशन के संस्थापक सरदार हर भजन के योगदान को भी याद किया गया l

कार्यक्रम में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के सामने आने वाली चुनौतियों, पत्रकारों की भूमिका तथा मीडिया के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है।

इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस स्वर्णिम कार्यक्रम में योगेश कुमार बावेजा भारत के प्रेस रजिस्टार जनरल, हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष BKTC , नरेंद्रा नंद श्री श्री 108 कृष्णागिरी महाराज टपकेश्वर मंदिर, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक नवरत्न, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, प्रदेश महामंत्री अभिनव कुमार. सुरेंद्र दत्त शर्मा भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष, राजू ठाकुर महामंत्री आदि उपस्थित रहे l

The post स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के 50 वर्ष पूरा होने पर हुआ भव्य आयोजन l राज किरण फाउंडेशन के बैनर तले हुआ आयोजन  appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *