Sun. Nov 15th, 2026

उच्च शिक्षा को भविष्य के लिए तैयार बनाने में एआई दक्षता की भूमिका पर प्रो. के. श्रीनिवास ने दिया व्याख्यान


उच्च शिक्षा को भविष्य के लिए तैयार बनाने में एआई दक्षता की भूमिका पर प्रो. के. श्रीनिवास ने दिया व्याख्यान

प्रयोगात्मक, शिक्षार्थी-केंद्रित एवं मिश्रित शिक्षण वातावरण के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण पर किया प्रकाश
श्रीनगर (गढ़वाल)

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC) द्वारा आयोजित “एजुकेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : रीशेपिंग टीचिंग, रिसर्च, इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन फॉर इंस्टीट्यूशनल ट्रांसफॉर्मेशन’” विषयक एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस को प्रो. के. श्रीनिवास ने “फ्यूचर रेडी हायर एजुकेशन: इंटीग्रेटिंग एआई कॉम्पिटेंस फॉर डिजाइनिंग एक्सपीरिएंशियल, लर्नर-सेंट्रिक एंड ब्लेंडेड लर्निंग एनवायरनमेंट ” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने व्याख्यान में प्रो. के. श्रीनिवास ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में एआई दक्षता केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षण-अधिगम की प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, संवादपरक एवं शिक्षार्थी-केंद्रित बनाने का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रयोगात्मक एवं अनुभव-आधारित शिक्षण (Experiential Learning), शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण (Learner-Centric Learning) तथा मिश्रित शिक्षण (Blended Learning) के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. श्रीनिवास ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भविष्य की उच्च शिक्षा में शिक्षकों को एआई तकनीकों के प्रति दक्ष एवं जागरूक होना होगा, ताकि वे पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सकें। उनके व्याख्यान ने प्रतिभागियों को भविष्य की उच्च शिक्षा के स्वरूप तथा शिक्षण में एआई के रचनात्मक और व्यावहारिक उपयोग के संबंध में महत्त्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि एमएमटीटीसी, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों से आए 30 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षाविद् प्रतिभागिता कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी एकीकरण के माध्यम से शिक्षण, शोध, नवाचार एवं संस्थागत विकास की संभावनाओं को सशक्त बनाना है।

The post उच्च शिक्षा को भविष्य के लिए तैयार बनाने में एआई दक्षता की भूमिका पर प्रो. के. श्रीनिवास ने दिया व्याख्यान appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *