Thu. Nov 5th, 2026

किसानों की मांगों को लेकर 4 नवंबर को लखनऊ में होगी विशाल महापंचायत, देहरादून से 3 नवंबर को रवाना होगा किसानों का जत्था


देहरादून

किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आगामी 4 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में किसान, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

महापंचायत में सरकार के समक्ष किसानों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने और गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने सहित किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक एकजुट होकर आवाज पहुंचाई जाएगी।

इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। देहरादून से युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता 3 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड से जाने वाले कार्यकर्ताओं में महापंचायत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, देश के कई राज्यों से वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस महापंचायत में पहुंचेंगे। महापंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं, गन्ने के उचित मूल्य, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और अन्य कृषि संबंधी मुद्दों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग की जाएगी।

The post किसानों की मांगों को लेकर 4 नवंबर को लखनऊ में होगी विशाल महापंचायत, देहरादून से 3 नवंबर को रवाना होगा किसानों का जत्था appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *