Fri. Oct 16th, 2026

अनावश्यक रूप से सड़कों पर समान फैलाकर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालो को विरूद्ध दून पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही


देहरादून

*एसएसपी दून के निर्देशों पर नियमों के उल्लंघन पर सख्त दून पुलिस*

 

*अनावश्यक रूप से सड़कों पर समान फैलाकर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालो को विरूद्ध दून पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही*

 

*नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम मार्गों/सड़कों पर दून पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई*

 

*नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 29 वाहनों तथा दुकानों के बाहर फुटपाथों पर सामान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 61 दुकानदारों के किये चालान*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन व मुख्य मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए मुख्य मार्गो, बाज़ारो, चौराहों आदि जगहों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा व्यस्ततम मार्गो, मुख्य बाज़ारो पर अभियान चलाकर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने व फुटपाथों/दुकानों के बाहर सामान लगाकर लोगो के आवागमन/यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से व नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर 29 वाहन चालको के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई, इसके अतिरिक्त सड़क किनारे/सार्वजनिक मार्गों/दुकानों के बाहर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने व लोगो का आवागमन बाधित करने वाले 19 दुकानदारों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल ₹ 1,90,000/- (एक लाख रुपये) एव 42 दुकानदारों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 10,500/- रू0 का जुर्माना किया गया।

 

यातायात व्यवस्था बाधित करने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

 

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

The post अनावश्यक रूप से सड़कों पर समान फैलाकर अस्थाई अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालो को विरूद्ध दून पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *