Fri. Oct 16th, 2026

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ


*थाना क्लेमेंटाउन*

 

*एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगी पहुँचे सलाखों के पीछे*

 

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ*

 

*सीएनजी पेट्रोल पंप में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे 05 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

दिनांक – 15/10/2026 को थाना क्लेमेंटाउन पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप मे दो पक्षों के बीच सीएनजी भरने को लेकर विवाद हो रहा है व दोनों पक्षों द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

 

प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्तियों को पुलिस द्वारा समझाने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु दोनो पक्षा के व्यक्ति ओर अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 05 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- सुधीर पुत्र राम कुमार, निवासी गोल मार्किट टाईटन रोड, पटेलनगर, उम्र-26 वर्ष

2- सुनील कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी गोल मार्केट टाइटन रोड, पटेलनगर देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

3- शुभम पुत्र ओमपाल सिंह, निवासी तुन्तोवाला मेहूवाला पटेलनगर, उम्र-29 वर्ष

4- हर्षित पुत्र किशन, निवासी गांव तकीपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र-18 वर्ष

5- विशाल कुमार पुत्र मेमपाल, निवासी ताकीपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र-24 वर्ष

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- अ०उ०नि० मनोज कुमार

2- का० संजय कुमार

3- का० मनोज कुमार

4- का० पवन कुमार

5- का० असजद अली

The post सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *