Sat. Oct 3rd, 2026

औषधीय एवं सुगंधित पादप क्षेत्र की चुनौतियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 5 से


औषधीय एवं सुगंधित पादप क्षेत्र की चुनौतियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 5 से

श्रीनगर(गढ़वाल )3अक्टूबर

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र की ओर से 5 अक्टूबर औषधीय एवं सुगंधित पादप क्षेत्र की चुनौतियों के साथ जलवायु सहनशीलता, सतत विकास और आजीविका के विकल्पों पर अंतर्विषयक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। हैप्रेक के निदेशक प्रो. विजयकांत पुरोहित ने बताया कि हैप्रेक के केके नंदा मेमोरियल हॉल में आगामी 5-6 अक्टूबर को औषधीय एवं सुगंधित पादप क्षेत्र की चुनौतियों के साथ जलवायु सहनशीलता, सतत विकास और आजीविका के विकल्पों पर अंतर्विषयक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेश के. दधिच बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के कुलपति डॉ. बीपी भट्ट और उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया कि संगोष्ठी में औषधीय पादपों के संरक्षण, संवर्धन और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श किया जायेगा।

The post औषधीय एवं सुगंधित पादप क्षेत्र की चुनौतियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 5 से appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *