दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*थाना प्रेमनगर*
*एसएसपी दून की रणनीति से अपराधियों के मंसूबे हो रहे नाकाम*
*दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लैपटॉप व अन्य सामान हुआ बरामद*
*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, नशे की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जा चुके हैं जेल*
दिनांक- 28/09/2026 को
थाना प्रेमनगर पर वादी मोहम्मद कादिर निवासी आमवाला विधौली थाना प्रेमनगर देहरादून ने अज्ञात चोरो द्वारा उनकी दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप तथा इनवर्टर चोरी करने के सम्बंध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 305, 331(4) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 01/10/2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रेम नगर क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01- धनंजय पुंडीर उर्फ अंशुल तथा 02- लविश पुंडीर उम्र पुत्र श्री ईश्वर पुंडीर को उक्त घटना में चोरी के लैपटाप व एक इनर्वटर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी घटना में प्राप्त माल को दोनों अभियुक्त बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- धनंजय पुंडीर उर्फ अंशुल पुत्र श्री ईश्वर पुंडीर निवासी धोलास सुर देवी मंदिर कोतवाली प्रेमनगर जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
2- लविश पुंडीर पुत्र श्री ईश्वर पुंडीर निवासी धोलास नियर सुर देवी मंदिर कोतवाली प्रेमनगर जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी*
1- एक लैपटॉप लेनोवो कम्पनी
2- एक इनवर्टर अमेज कम्पनी
*आपराधिक इतिहास:-*
1- मु0अ0स0- 38/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० जैनेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- अ0उ0नि0 रामलाल
3- कां० जसवीर
4- कां० जगजोत सिंह
The post दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.