सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में हुडदंगियों पर सख्त दून पुलिस*
*सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम*
आज दिनांक – 21/09/2026 को थाना सहसपुर पुलिस पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एल्टस स्कूल रामपुर, सहसपुर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा एक लड़का तथा लड़की के साथ मारपीट की जा रही है तथा मौके पर काफी भीड़ जमा हो रखी है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक लड़का तथा लड़की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनको रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां से फरार हो गये, मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ तथा घटना के संबंधित सीसीटीवी फुटेज से घटना में सम्मिलित व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*
1- मौ0 नौशाद पुत्र मौ0 सकील निवासी- मामूडी मौहल्ला, थाना सदर, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0 हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
2- सोहिल पुत्र तामिल निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
3- मौ0 नाजिम पुत्र मौ0 रज्जुल निवासी ग्राम कोयल, थाना खेरी, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0, हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-22 वर्ष
4- शादाब पुत्र मुसिर निवासी ग्राम वीरताला, थाना सनोली, जिला शाहजहां पुर, उ0प्र0 हाल निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-24 वर्ष
5- तारीक पुत्र राशिद निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र-18 वर्ष
6- शोएब पुत्र शमशाद निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र-18 वर्ष
The post सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.