Tue. Sep 22nd, 2026

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों को पद बैच से अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना*


Dehradun

*अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों ने एसएसपी देहरादून से की शिष्टाचार भेंट*

 

*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों को पद बैच से अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना*

 

*भविष्य में पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए किया प्रेरित*

*आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अकादमी भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुआ था सभी अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों का 06 माह का आधारभूत प्रशिक्षण*

उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का 06 माह का आधारभूत प्रशिक्षण “आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अकादमी भुवनेश्वर उडीसा“ में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत जनपद देहरादून में नियुक्त किये गए 03 अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों द्वारा दिनांक: 22/09/2026 को पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा तीनो अधिकारियों को उनके पद बैच से अंलकृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

 

*विवरण नियुक्त अधिकारी:*

 

1- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी साक्षी रावत

2 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी रंजन भट्ट

3- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मनमोहन

The post एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों को पद बैच से अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *