Sun. Jul 5th, 2026

भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027


*‘हर काम देश के नाम’*

 

*भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027*

भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित किया गया ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम तीन से चार दिन में घोषित किया जाएगा। अत: सभी अभ्यार्थियों से निवेदन है कि वे अपने रिजल्ट इंडियन आर्मी के ऑफिसियल वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) में चेक करें और साथ में अपने जीमेल भी चेक करें।

 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के केंद्रीय कैटेगरी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वे ऑटो काटो) और जोनल कैटेगरी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जुलाई महीने के 25 और 26 तारीख को रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test) आयोजित की जाएगी।

 

जिसके अंतर्गत अभ्यार्थियों के कागजात भी परीक्षण किया जाएगा। अभ्यार्थियों द्वारा ध्यान देने वाली बातें अपने साथ सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी तीन प्रतिलिपि तथा 20 पासपोर्ट साइज फोटो (3 महीने से अधिक पुराना नहीं) अवश्य रखें। भर्ती रैली में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मूल प्रति दस्तावेजों का साथ होना अनिवार्य है। इनके ना होने पर अभ्यार्थी रेस में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे।

 

इन दस्तावेजों के बिना रैली ग्राउंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

 

(क) आधार कार्ड तथा आधार कार्ड से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर।

(ख) शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अंक तालिका।

(ग) जाति प्रमाण पत्र।

(घ) स्थाई निवास प्रमाण पत्र।

(ड) अविवाहित प्रमाण पत्र।

(च) चरित्र प्रमाण पत्र।

(छ) ऑनलाइन पुलिस वेरीफिकेशन (1 साल के अंदर का)

 

ऊपर बताए गए कैटेगरी के अलावा उत्तराखंड राज्य के चार जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर) के अभ्यार्थी हेतू अग्निवीर कैटेगरी की शारीरिक दक्षता परीक्षा जुलाई महीने के 27 तारीख से रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। अग्निवीर कैटेगरी में ऊपर बताए गए दस्तावेज के अलावा जो अभ्यार्थी कुमाऊनी जाति के अंतर्गत आते हैं, उनके जाति प्रमाण पत्र में कुमाऊनी जाती अवश्य लिखा होना चाहिए ना कि कुमाऊनी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

 

कोई भी नकली दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी और उसकी उम्मीदवारी रद्द की जाएगी। अभ्यार्थी रैली की जारी की गई नोटिफिकेशन के सभी पहलुओं को पालन के लिए अवश्य पढ़े और समझे। अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारी करते रहें ताकि परीक्षण के समय बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय से इन टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : मोबाइल संख्या 9458 168520 तथा लैंडलाइन 05962-297192, 05962-298449।

 

 

The post भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027 appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *