Sun. Jul 5th, 2026

रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा


*थाना रायपुर*

 

*एसएसपी दून की रणनीति से अपराधियो के हौसलें पस्त करती दून पुलिस*

 

*रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*घटना में घायल एक युवक के साथ अभियुक्तों व उसके साथियों का पूर्व में बिजनौर में शादी समारोह के दौरान हुआ था विवाद*

 

*उक्त विवाद के चलते दोनो पक्षों के मध्य चल रही थी पुरानी रंजिश*

 

*पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान गोली चलने से युवक व एक अन्य व्यक्ति हो गया था घायल*

 

दिनांक 04/07/2026 को वादी श्री दिवाकर खण्डूडी पुत्र जमानन्द खण्डूडी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 09:00 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03-04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, जिनके द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 262/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 05 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज प्राप्त की गई, साथ ही पीडित व्यक्तियों व घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूूछताछ कर घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारीयां एकत्रित की गई। घटना में घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूछताछ के आधार पर घटना में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आयी, जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूर्व से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गैर प्रान्त व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए आज दिनांक 05-07-2026 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 1- अरुण कुमार 2- सन्नी कुमार 3- आदर्श सिंह को थानो रोड, सोढा सरोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

*पूछताछ का विवरण*

 

अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान, जो कीरतपुर बिजनौर में रहता है, का पूर्व में बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था तथा तब से ही उनके मध्य आपस में रजिंश चली आ रही थी। अभियुक्तों द्वारा लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुडगांव में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौच व धमकी दी जा रही थी, इस सम्बंध में अक्षय द्वारा कमेन्द्र शर्मा को फोन कर जानकारी दी गई, जिस पर कमेन्द्र शर्मा, जो वर्तमान में दीपनगर देहरादून में रह रहा है, अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों कोे सबक सिखाने के लिये 06 नम्बर पुलिया के पास पहुंचा, जहां पर उसका अक्षय प्रधान, जो अपने साथियों सन्नी व अरूण से मिलने देहरादून आया था, के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में एक गोली कमेन्द्र के पैर पर तथा एक अन्य गोली पास खडे एक अन्य व्यक्ति नवीन राणा के कंधे पर लग गई।

 

घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1- अरुण कुमार उर्फ छोटू पुत्र दयाराम, निवासी आदर्श कॉलोनी, रिंग रोड, रायपुर, देहरादून मूल निवासी वहुपुरा महलकी, थाना कोतवाली, जनपद बिजनौर, उ०प्र०, उम्र – 27 वर्ष

 

2- सन्नी कुमार पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी किद्दूवाला थाना रायपुर देहरादून मूल निवासी ग्राम रतूपुरा थाना रायपुर, जनपद बिजनौर , उ०प्र०, उम्र- 24 वर्ष

 

3- आदर्श सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी हाल शिमला बायपास रोड ग्राम मोजमपुर, पोस्ट बरमपुर, थाना कीरतपुर, जनपद बिजनौर, उ०प्र०, उम्र- 19 वर्ष

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर

2- व०उ०नि० नवीन जोशी, थाना रायपुर

3- उ०नि० संजय रावत, चौकी प्रभारी मयूर विहार

4- उ०नि० दीपक पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता

5- का० प्रेम

6- का० दीपप्रकाश

7- का० नितिन कंडारी

8- का० कमलेश

 

*थाना नेहरुकोलोनी*

 

1- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी

2- उ०नि० संदीप कुमार

3- उ०नि० धनीराम पुरोहित

 

*एसओजी टीम:-*

 

1- उ०नि० विनोद राणा

2- हे०का० किरण कुमार

3- का० विपिन

4- का० नवनीत

The post रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *