Sat. Nov 21st, 2026

पुलिस चैकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी/देशी शराब


देहरादून

*SSP देहरादून की सख्ती का असर,*

 

*पुलिस चैकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी/देशी शराब*

 

*37 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 02 शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

 

*अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किया जा रहे वाहन को किया सीज*

 

*अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायवाला में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया अभियोग*

 

*कोतवाली रायवाला*

 

मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.03.2026 को कोतवाली रायवाला गेट के पास चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तो (1)-शिवम पुत्र रमेश चन्द्र व (2)- ईशु कश्यप उर्फ लड्डू पुत्र बिजेन्द्र कश्यप के कब्जे से वाहन हुण्डई कार संख्या UA07S- 5230 में 10 पेटियों में 576 पव्वे अंग्रेजी शराब व 1125 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*बरामद विवरण*

 

1- 576 पव्वे अंग्रेजी शराब व 1125 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब (अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये)

 

2- वाहन हुण्डई कार संख्या UA07S- 5230

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1-शिवम पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी निकट रेलवे लाईन तुलसी बिहार श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष

 

2- ईशु कश्यप उर्फ लड्डू पुत्र बिजेन्द्र कश्यप, निवासी शमशान घाट के पास विस्थापित कालोनी वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश, उम्र 18 वर्ष

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 कुशाल सिह रावत

2-अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार

3-हे0का0 कुलवीर सिह

4-का0 जसवीर सिह

5-का0 भजन भारती

6-का0 अनुज कुमार

7-का0 मनीष कुमार

The post पुलिस चैकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी/देशी शराब appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *