Sat. Nov 21st, 2026

एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन


देहरादून

*एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन*

 

*जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन*

 

जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान*

 

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाए जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में संदिग्घ रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए, अपने यहा निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध लगातार पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनाँक : 15-03-26 की प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के समस्त क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन करते हुए सघन “सत्यापन अभियान” चलाया जा गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित पीजी/हॉस्टल /रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की आकस्मिक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

टीमों द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही अपने यहां निवास कर रहे किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नही कराने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई ।

The post एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *