एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देहरादून
*मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
*सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश*
श्री झंडा जी के आरोहण के साथ प्रारंभ होने वाले झंडा मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्री झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। श्री झंडा जी के आरोहण के दौरान बाहरी राज्यो/जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।
The post एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा appeared first on Punjab Times.