Sat. Nov 21st, 2026

त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने वाले को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ


*थाना नेहरू कॉलोनी*

 

*त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने वाले को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ*

 

*रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

*त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने व अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए थे निर्देश*

 

देहरादून

राजीव नगर निवासी एक युवक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, होली के दौरान जब वो अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा वादी व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 – 84/2026, धारा- 74/115(2)/333/191(2)/304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों 1- विकास रावत तथा 2- संजीव नेगी को गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- विकास रावत पुत्र डी०एस० रावत निवासी गंगोत्री निवास राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

 

2- संजीव नेगी पुत्र श्री भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

The post त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने वाले को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *