Fri. Nov 20th, 2026

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी।


Dehradun

 

*स्कूटी पर 04 सवारी बैठाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के वाहन को किया सीज।*

 

*लाइसेंस निरस्तीकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग को भेजी रिपोर्ट।*

 

*वीडियो का स्वत: संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये थे कडी कार्यवाही के निर्देश।*

 

*थाना रायपुर:*

 

आज दिनांक: 06-06-25 को एक वीडियो जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफवाई -6494 पर चार सवारी बैठाकर स्कूटी संचालन करते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए दिखाई दे रहा है का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्कूटी चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में उक्त स्कूटी के वाहन स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वाहन का अनवर पुत्र शमशाद निवासी जैन प्लाट रायपुर के नाम रजिस्टर्ड होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर उक्त स्कूटी चालक को मय वाहन के थाना रायपुर पर बुलाया गया। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वो अपने साथ 03 मजदूरों को बैठाकर साइट पर ले जा रहा था। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही उक्त स्कूटी को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई। इसके अतिरिक्त उक्त व्यक्ति को भविष्य में इस प्रकार के आचरण की पुनरावृत्ति नहीं किये जाने के सम्बन्ध में सख्त चेतावनी दी गई।

The post यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *