Thu. Nov 19th, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत दून पुलिस द्वारा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन


देहरादून

 

*आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पीस कमेटी के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी किये जाने हेतु किया गया है निर्देशित*

 

*आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार को शांतिपूर्ण एव सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाते हुए सभी की धार्मिक भावनाओ का आदर करने का किया अनुरोध*

 

*सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग प्रदान करने की करी अपेक्षा*

 

*दून पुलिस कप्तान का स्पष्ट संदेश शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा*

 

आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ उक्त त्यौहार को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के मनाये जाने हेतु पीस कमेटी के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनाँक : 06-06-2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा नगर के संभ्रांत व्यक्तियों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी महानुभावों से आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद)के त्योहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही उपस्थित महानुभावों से अनुरोध किया गया कि वे अन्य व्यक्तियों से भी त्यौहार के दौरान किसी भी ऐसे कार्य जिससे अन्य धर्मों के व्यक्तियों की धार्मिक भावना आहत हो अथवा किसी प्रकार के द्वेष के उत्पन्न होने की सम्भावना हो को नहीं किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए गए की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाए।

The post वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत दून पुलिस द्वारा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *