Thu. Nov 19th, 2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नौगांव में किसानों की समस्याएं सुनी, समाधान के दिए निर्देश।


उत्तरकाशी/नौगांव

—कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने तीन दिवसीय टिहरी और उत्तरकाशी जनपद भ्रमण के दौरान नौगांव स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

कृषि मंत्री ने किसानों से कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नौगांव में किसानों की समस्याएं सुनी, समाधान के दिए निर्देश। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *