Thu. Nov 19th, 2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पुरोला में अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में की सहभागिता,41 देव डोलियों और 31 व्यास गणों का लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


उत्तरकाशी / पुरोला

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने तीन दिवसीय टिहरी और उत्तरकाशी जनपद भ्रमण के अंतर्गत उत्तरकाशी के पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित श्री अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस धार्मिक आयोजन में उन्होंने 41 देव डोलियों और 31 व्यास गणों का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, देव आस्था और अध्यात्म में गहराई से रची-बसी है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होती है।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पुरोला में अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में की सहभागिता,41 देव डोलियों और 31 व्यास गणों का लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *