Thu. Nov 19th, 2026

11 वर्षों से फरार वारंटी आया दून पुलिस की गिरफ्त में


Dehradun

 

*घर मे घुसकर वादी के साथ मारपीट करने के अभियोग में फ़रार चल रहा था अभियुक्त*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में वांछित/फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में थाना क्लेमनटाउन पर वादी श्री देशपाल निवासी क्लेमनटाउन द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अभियुक्त रोशन पुत्र प्यारेलाल निवासी ओगल भट्टा थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई , जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अप0सं0 29/14 धारा : 452/323/504/ 506 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिस पर मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त के

NBW वारंट जारी किए गए थे।

अभियुक्त के गिफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10.05.2025 को अभियुक्त *रोशन पुत्र प्यारेलाल निवासी ओगल भट्टा थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून* को क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त -*

**रोशन पुत्र प्यारेलाल निवासी ओगल भट्टा थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून*

 

*वाद संख्या 226/2015 मुकदमा अपराध संख्या 29/2014*

*धारा 452/323/504/506 *भादवी*

 

*पुलिस टीम*

*उप निरीक्षक गिरीश बडोनी*

*कांस्टेबल विमल चंद*

*कांस्टेबल कृष्ण रतूड़ी*

The post 11 वर्षों से फरार वारंटी आया दून पुलिस की गिरफ्त में appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *