Thu. Nov 19th, 2026

अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार


Dehradun

 

*अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते हुए 5 गैस सिलेंडरों के साथ थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*थाना नेहरू कॉलोनी*

 

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है

इसी क्रम में आज दिनांक 11/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र की एक दुकान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए दीपनगर क्षेत्र की एक दुकान से अवैध तरीके से गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध *मु0अ0स0 180/25 धारा 287 BNS व 3/4 आवश्यक वस्तु अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम को उक्त दुकान के अंदर से अवैध गैस सिलेंडर व रिफिलिंग के उपकरण बरामद किये गए।

 

*अभियुक्त का नाम पता*

*(1)* प्रदीप तिवाडी पुत्र जगन्नाथ तिवाडी निवासी पानी की टंकी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 58 वर्ष।

 

*माल बरामदगी*

*(1)* 05 घरेलू गैस सिलेंडर

*(2)* 01 गैस पाइप

*(3)* 01 रेगुलेटर मय रिफिलिंग मशीन

 

*पुलिस टीम*

(1) उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

(2) कानि0 1408 बृजमोहन कनवासी

(3) कानि0 298 विक्रम बंगारी

The post अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *