Wed. Nov 18th, 2026

मोरिंडा रेलवे स्टेशन का नाम माता गुजरी के नाम पर होगा : डॉ. सुभाष शर्मा

पंजाब

मोरिंडा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ.सुभाष शर्मा ने कहा की मोरिंडा के रेलवे स्टेशन का नाम माता गुजरी के नाम पर रखा जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि यहाँ से गुजरने वाली हर ट्रेन मोरिंडा रुक कर जाए। उन्होंने ने वादा किया कि वर्षों से मोरिंडा रेलवे पुल कि समस्या का भी समाधान निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के लिए मोदी सरकार से बड़ा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट लेकर आऊंगा जिस कारण इस पवित्र धरती के बच्चों को नौकरी के लिए अपने परिवार से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *