Wed. Nov 18th, 2026

उद्योग मंत्री 18 मई से 20 मई तक रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

नाहन

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 मई से 20 मई तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री जहां जन-समस्यायें सुनेंगे वहीं कालाआम में चैंबर आफ कामर्स की बैठक में भाग लेने के अलावा पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले बास्किट बॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करंेगे।

उद्योग मंत्री 18 मई को दोपहर एक बजे नाहन में जन समस्यायें सुनेंगे। इसके पश्चात सायं 3 बजे कालाआम में चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में भाग लेंगे।

हर्षवर्धन चौहान 19 मई को प्रातः 9.30 बजे सतौन में,  11 बजे कफोटा में और दोपहर 12.45 बजे जाखना में जन-समस्यायें सुनेंगे।

उद्योग मंत्री 20 मई को प्रातः 11 बजे गुरू नानक मिशन स्कूल पांवटा सािहब में हिमाचल प्रदेश बास्किट बॉल फेडेरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

-0-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *