Wed. Nov 18th, 2026

हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतके को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवा खिलाडिय़ों को दिया दूसरा बड़ा तोहफा

नैशनल गतका कोच योगराज सिह की ओर से अध्यक्ष ग्रेवाल का धन्यवाद

होशियारपुर

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, का अथक प्रयास रंग लाया है क्योंकि उन्होंने खेलो इंडिया के बाद 37वें नेशनल गेम्स में गतका खेल को शामिल करवा कर गतका प्रेमियों, खिलाड़ियों और पंथ को दूसरी बड़ी सौगात दी है, जिसके लिए गतका कोच और खिलाड़ियों ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

इस संबंध में जारी बयान में नैशनल गतका कोच योगराज सिह ने कहा कि स. हरजीत सिंह ग्रेवाल पिछले डेढ़ दशक से लगातार गतके के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने गतके को दिन-ब-दिन उच्च स्तर पर बढ़ावा दिया है और गतके को बहुमूल्य उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर अंत में गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में गतका खेल को शामिल करना राष्ट्रीय स्तर पर गतका की प्रगति के लिए बड़ा कदम साबित होगा और इससे गतका को देश के सभी राज्य में और बेहतर तरीके से बढ़ावा देना संभव होगा।

नैशनल गतका कोच योगराज सिह ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और खेल तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) का भी आभार जताया है।उन्होंने वाताया कि इस संबंध में नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से व्यवस्था की जा रही थी जिसमे आईओए और जीटीसीसी ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और ओलम्पिक संघ द्वारा गतका खेल को मान्यता देने और राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने के लिए प्रार्थना की जिसके बाद इस विरासती गतका खेल को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेलों में डेमो स्पोर्ट के रूप में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *