Sat. Nov 28th, 2026

 श्री केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं

रुद्रप्रयाग

 

श्री केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण मित्रो को किसी प्रकार से कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यावरण मित्रो को साफ सफाई कार्य करने मे कोई परेशानी न हो।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चन्द्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में साफ सफाई का कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रो को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 50 पर्यावरण मित्रो को गर्म जैकेट, टोपी एवं जूते उपलब्ध कराये गये। ताकि पर्यावरण मित्रो को विषम कठिन परिस्थितियों में साफ सफाई का कार्य करने मे कोई दिक्कत व परेशानी न हो।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *