Wed. Nov 18th, 2026

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चापर में आई तकनीकी खराबी के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा लैंड कराना पड़ा। इस बाबत एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी की बात कही है, इसीलिए लौटना पड़ा। कमिश्‍नर ने इस बाबत स्‍पष्‍ट किया कि हेलीकॉप्टर में पक्षी टकराने की वजह से सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। इसके बाद राजकीय विमान से सीएम अब लखनऊ एयरपोर्ट से होकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *