Wed. Nov 18th, 2026

शराब की ओवर रेटिंग पर औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर ₹50000 का जुर्माना लगाया गया।

देहरादून

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग एवं अन्य राज्य से जनपद में शराब तस्करी न हो इसके लिए नियमित छापेमारी अभियान कर कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत खोदरी में आने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत देसी/ विदेशी शराब की दुकानों पर भी आकस्मिक निरीक्षण कर ओवर रेटिंग एवं स्टॉक आदि का मिलान किया गया।

विदेशी मदिरा की दुकान कावली रोड पर औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर ₹50000 का जुर्माना लगाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *