Wed. Nov 18th, 2026

महिला किसान यूनियन का जत्था भी चंडीगढ़ किसान मोर्चा में हुआ शामिल

पंजाब

पंजाब सरकार ने किसानी मांगों की अनदेखी की : बीबी राजविंदर कौर राजू

चंडीगढ़……..पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मांगों को मानने से इंकार करने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पंजाब की किसान यूनियनों ने आज 17 मई से चंडीगढ़ में अनिश्चितकालीन किसान मोर्चा आरंभ कर दिया है ओर विभिन्न जिलों के किसान मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब, फेज सात, पास के मैदान में एकत्रित हुए हैं वहीं, महिलाओं के कल्याण और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही महिला किसान यूनियन का एक समूह भी यूनियन की अध्यक्षा बीबी राजविंदर कौर राजू के नेतृत्व में इस चंडीगढ़ किसान मोर्चा में शामिल है।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए महिला किसान नेता बीबी राजू ने कहा कि केंद्र की किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार की तरह ही मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राज्य के किसानों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे हैं जिसके कारण राज्य में किसानों की प्रतिदिन आत्महत्याएं हो रही हैं लेकिन आप सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही हैं। इसी आक्रोश के चलते व अन्य मांगों को लेकर पंजाब के किसानों को यह मोर्चा लगाने पर मजबूर होना पड़ा है

महिला किसान नेता ने कहा कि जनता को झूठे आश्वासन और झूठे वादे देकर सत्ता में आई मान सरकार के दौरान भी नशे की छठी नदी बदस्तूर बह रही थी जो रोज युवाओं को निगल रही है लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय मुख्यमंत्री व उनके मंत्री झूठी घोषणाएं और विज्ञापनों के माध्यम से जनता का ध्यान भटका रहे हैं।

चित्र परिचय:

चंडीगढ़ किसान मोर्चा में महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष राजविंदर कौर राजू अन्य महिलाएं समेत बैठी नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *