Wed. Nov 18th, 2026

पंजाब की बदनामी की बजाए तोमर एमएसपी गारंटी कानून लाएँ : बीबी राजविंदर कौर राजू

पंजाब

कहा तोमर मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने वाले जुम्ले को छुपाने की कर रहे हैं कोशिश

महिला किसान यूनियन ने जैविक खेती के लिए केंद्र से की ठोस नीति की मांग

जालंधर …….. महिला किसान यूनियन ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से चेतावनी देते हुए कहा है कि वे पंजाब के किसानों को अनावश्यक खाद और रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग करने के लिए बदनाम करना बंद करें ओर जैविक खेती की केवल सरकारी सलाह देने के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में किसानों द्वारा फसल विविधीकरण के इवज में उगाई जाने वाली ऐसी जैविक फसलों के लिए एमएसपी गारंटी अधिनियम लागू करें।

आज यहां जारी एक बयान में महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने कहा कि देश में हरित क्रांति लाने वाले पंजाब और अन्य राज्यों के प्रगतिशील किसानों पर इलज़ाम लगाने ओर नसीहते देने के बजाय केंद्र सरकार को खुद प्राकृतिक कृषि को लाभदायक बनाने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने वाले जुम्ले को छुपाने की विफल कोशिश में केंद्रीय मंत्री सरकार की कमियों पर परदा डालने, जनता का ध्यान भटकाने, किसान आंदोलन का बदला लेंने और अंनदाता को बदनाम करने के लिए इस तरह के तर्कहीन प्रचार एवं प्रोपेगंडा का सहारा ले रहे हैं।

महिला किसान नेता ने कहा कि हरित क्रांति खातिर ततकालीन सरकारों, कृषि विश्वविद्यालयों और कृषिविदों ने ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये किसानों को रासायनिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए जिम्मेदार थे और मोदी सरकार कारपोरेट के लिए उससे भी आगे निकल रही है। अब हर किसान प्राकृतिक खेती पर लौटना चाहता है लेकिन प्रति एकड़ फसल की आधी उपज निकलने के कारण सरकार की और से कोई वित्तीय सहायता, उपज का उचित मूल्य और पर्याप्त विपणन सुविधाएं नहीं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस तरह की ढीली नीतियों के कारण देश में खेती के केवल 2% हिस्से पर ही प्राकृतिक खेती हो रही है।

महिला नेता बीबी राजू ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए देश के किसानों को सरकार की निंदनीय उपदेशों की जरूरत नहीं है लेकिन केंद्र को जैविक खेती की वैकल्पिक व्यवस्था और प्राकृतिक उत्पादों के लिए आय की गारंटी के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।

महिला किसान यूनियन ने नरेंद्र तोमर को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने विशेष रूप से पंजाब के किसानों के खिलाफ निंदनीय प्रचार बंद नहीं किया तो महिला किसानों द्वारा उनके पुतले फूंके जाएगे और पंजाब में उनके प्रवेश का कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *