Sun. Nov 29th, 2026

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*


*कोतवाली पटेलनगर*

 

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस का एक्शन*

 

*अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व 02 पेटी से अधिक देशी शराब हुई बरामद*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 28/11/2026 को रूटीन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से 03 शराब तस्करों 1- विजय शर्मा पुत्र दीपक शर्मा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ संडे मार्केट ग्राउण्ड पटेलनगर 2- भजन पुत्र दुखमहेतो को 50 पव्वे टेट्रा पैक के साथ विजिलेंस रोड नदी किनारे से 3- अरशद पुत्र असलम को 56 टेट्रा पैक के साथ कब्बाडी बाजार के पास नई सडक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- अरशद पुत्र असलम निवासी शकुन्तला स्कूल के पास संस्कृति लोक काँलोनी पटेलनगर उम्र 36 वर्ष

2- विजय शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी निकट प्लानटेशन चन्द्रमणी चोयला पटेलनगर उम्र 22 वर्ष

3- भजन पुत्र दुखमेहतो निवासी शिवालिक एनक्लेव कारगी देहरादून मूल पता सुखगईया पो0 हरिबेला बथनाहा जिला सीतामढी बिहार उम्र 38 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- 10 लीटर कच्ची शराब

2- 106 टेट्रा पैक माल्टा शराब

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- का० पंकज रावत

2- का० गौरव कुमार

3- का० अनिल सालार

4- का० नितिन सैनी

5- का० संदीप कुमार

6- का० विवेक राठी

7- का० प्रदीप कुमार

The post अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *