मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी में लिप्त शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
*कोतवाली सहसपुर*
*एसएसपी दून के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*
*मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी में लिप्त शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य की 7.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत हैं कई अभियोग*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.11.2026 को चैकिंग के दौरान ढाकी काली मन्दिर वाले रास्ते पर स्थित जंगल किनारे खेत से एक अभियुक्त दिलशाद उर्फ मिर्ची लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 07.97 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0 -304/2026 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्मैक को स्थानीय नशेड़ियों को महँगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फ़िराक में था, इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :*
दिलशाद उर्फ मिर्ची पुत्र शमशीर निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर उम्र 54 वर्ष
*बरामदगी*
01-7.97 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य ढाई लाख रुपये)
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1-मु0अ0स0 504/2018 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
2-मु0अ0स0 256/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
3-मु0अ0स0 298/2021 धारा 3/5/11 उ0गौ0सरक्षण अधि0
4-मु0अ0स0 304/2026 धारा 8/21 NDPS ACT
*पुलिस टीम*
01- व0उ0नि0 विवेक भण्डारी थाना सहसपुर देहरादून ।
02- कानि0नवबहार सिह
03- कानि0विकास त्यागी
The post मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी में लिप्त शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.