Mon. Nov 23rd, 2026

हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*


*धनौरी जैसे दुरस्त ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का केंद्र स्थापित करना सराहनीय पहल: गणेश जोशी*

 

हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार के धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान की स्थापना केवल एक इमारत का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का कार्य है। धनौरी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में उच्च शिक्षा का केंद्र स्थापित कर प्रबंध समिति ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बेटियों को घर के निकट उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर यह संस्थान समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक युवा को आधुनिक, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने महाविद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक छात्राओं के अध्ययनरत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही सशक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, तकनीक एवं नवाचार से जुड़ने, अपने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. हर्ष सैनी, प्राचार्य मुनेन्द्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरूंग, कार्यक्रम संयोजक अंजली राठौर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *