Mon. Nov 16th, 2026

मोबाइल स्टोर में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*


*कोतवाली ऋषिकेश*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता*

 

*मोबाइल स्टोर में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्ज़े से घटना में चोरी किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए बरामद*

 

*प्रकरण में पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

 

 

 

दिनांक 06/11/2026 को वादी श्री अश्वनी पुत्र श्री हरिहर प्रसाद गुप्ता, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06/11/2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऋषिकेश-हरिद्वार रोड, गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर स्थित उनकी गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं डेमो फोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-585/2026, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.11.2026 को आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पूर्व में चार अभियुक्तों

01-नितिन दास पुत्र सुरेश दास,

02-अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल,

03-योगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र श्याम ।

04-रोहन पुत्र लक्ष्मण, को घटना में चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एव घटना की विवेचना के दौरान घटना में अभियुक्तो के दो अन्य साथियों का संलिप्त होना भी प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 14.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रायवाला तथा नेपाली फार्म के पास 02 अभियुक्तों 01 : संजीव उर्फ संदीप उर्फ हेलमेट तथा 02 : शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। तबियत्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन टैबलेट वह अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1- संजीव उर्फ संदीप उर्फ हेलमेट पुत्र नरेश कुमार

निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून।

उम्र – 19 वर्ष।

 

2- शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस पुत्र स्वर्गीय राकेश चौधरी

निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून।

उम्र – 26 वर्ष।

 

*बरामदगी*

 

1- एक मोबाइल फोन इनफिनिक्स GT

2- एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी।

3- एक एचपी कंपनी का लैपटॉप।

4- एक इनफिनिक्स XPAD टैबलेट।

5- दो जेबीएल कंपनी के एयर स्पीकर।

6- एक फास्टट्रैक कंपनी की स्मार्ट वॉच।

 

*पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके अभियुक्त का विवरण :*

 

01-नितिन दास पुत्र सुरेश दास, निवासी मुर्गी फार्म, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

02-अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल, निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

03-योगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र श्याम कुमार, निवासी अहबाबनगर, कड़च्छ, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

04-रोहन पुत्र लक्ष्मण, निवासी निकट अमर ज्योति स्कूल, लालतप्पड़, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

 

*पुलिस टीम* :

01: उ0नि0 अमित कुमार,

02: कां0 सौरभ चौहान।

03: का0 रमेश मैठाणी।

The post मोबाइल स्टोर में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *