Tue. Nov 10th, 2026

गोवर्धन पूजा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं समृद्धि के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को फल एवं मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारी सनातन संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौसेवा हमारी परंपरा और संस्कारों का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण का संदेश देती है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व पर गौसेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।

The post गोवर्धन पूजा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *