Sun. Nov 22nd, 2026

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से शातिर ईनामी गैंगस्टर पहुँचा सलाखों के पीछे


*कोतवाली कैट*

 

 

*एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से शातिर ईनामी गैंगस्टर पहुँचा सलाखों के पीछे*

 

*गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त अंतरराज्यीय चोर गिरोह का है सदस्य, जिनके द्वारा चोरी/नकबजनी की दर्जनों घटनाओ को दिया गया था अजांम*

 

*गिरोह के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया गया था अभियोग*

 

*अभियोग पंजीकृत होने बाद से ही अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये छिपा था हिमांचल प्रदेश में*

 

*अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त के एक अन्य साथी को पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व ही किया था गिरफ्तार*

 

*गिरोह के सरगना को पूर्व में हिमांचल पुलिस द्वारा चोरी की घटना में किया गया था गिरफ्तार, वर्तमान में जेल में है निरुद्ध*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

इसी क्रम में जनपद देहरादून में चोरी/नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सेंटी साहनी व उसके साथियों के विरुद्ध थाना कैंट में पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमे गैंग लीडर सेंटी साहनी व गैंग के अन्य सदस्य पुलिस से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15-15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह के एक सदस्य लक्ष्मण साहनी को पूर्व में पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे, पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को गिरोह के अन्य सदस्यों के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये हिमाचल प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, प्राप्त जानकारी पर पुलिस टीम को हिमांचल प्रदेश रवाना किया गया, टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के वांछित/ईनामी अभियुक्त संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी को आज दिनांक- 24/10/2026 को डाउन डेल फागली शिमला हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि अभियुक्तगणों द्वारा शिमला हिमाचल प्रदेश में भी चोरी/नकबजनी की घटना को अजांम दिया गया था, जिस सम्बन्ध में शिमला के थाना सदर में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 128/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है, जिसमे गैंग लीडर सैन्टी साहनी को हिमांचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में कैथू जेल में निरूद्व है।

 

*नाम/पता गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त-*

 

संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी नि0 ग्राम बतिया , गायघाट थाना गाईघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार , हाल पता आईस्क्रीम फैक्ट्री के पास बल्लीवाला, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

 

*पुलिस टीम-*

 

1- व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल, कोतवाली कैंट

2- उ0नि0 पंकज महिपाल

3- कानि0 केदारनाथ गोस्वामी

The post एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से शातिर ईनामी गैंगस्टर पहुँचा सलाखों के पीछे appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *