Thu. Oct 22nd, 2026

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद


*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर एक्शन मोड में दून पुलिस*

 

*अवैध मादक पदार्थ के साथ एक नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20.10.2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान ऋषिकेश बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे ARTO कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल व रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा।पुलिस टीम द्वारा पीछा कर जंगल में करीब 30 मीटर अंदर से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त खुर्रम पुत्र इनाम कब्जे से 21.91 ग्राम अवैध स्मैक, 01 मोबाइल फोन व ₹290/- नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 550/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ विवरण*

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सहारनपुर में फेरी लगाने का काम करता है, अभियुक्त सहारनपुर से स्मैक स्थानीय व्यक्तियों को बेचने के लिए आया था, परंतु पुलिस द्वारा अभियुक्त को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। बरामद स्मैक के स्रोत व खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

*बरामदगी विवरण -*

1- 21.91 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 06 लाख रुपये से अधिक)

2- 01 मोबाइल फोन (सैमसंग कंपनी)

3- ₹290/- नकद

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त* –

खुर्रम पुत्र इनाम निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष।

 

*पुलिस टीम -*

1- उ0नि0 विकसित पंवार

2- का0 गौरव

3- का0 सोहन सिंह

The post अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *