Thu. Oct 22nd, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने दुष्यंत गौतम कि नियुक्ति पर उठाए सवाल l अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग l


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने दुष्यंत गौतम कि नियुक्ति पर उठाए सवाल l अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग l

 

रिपोर्टर राजू ठाकुर l

 

देहरादून-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने इस नियुक्ति को उत्तराखंड की जनभावनाओं से जोड़ते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर उत्तराखंड की जनता लंबे समय से जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता चाहती है कि मामले से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जवाब सामने आए।

संदीप चमोली ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में जनता की शंकाओं और भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 361 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति को कुछ विशेष संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हैं, लेकिन जनता के सवालों और न्याय की मांग पर चर्चा जारी रहनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अंकिता की मां के आंसू, पिता का दर्द और प्रदेश की जनता की न्याय की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कथित वीआईपी से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।

The post कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने दुष्यंत गौतम कि नियुक्ति पर उठाए सवाल l अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग l appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *