Mon. Oct 19th, 2026

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार*


*थाना नेहरु कॉलोनी*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

 

*अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 362 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*

 

*हिमाचल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की फिराक में था अभियुक्त, पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल*

 

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18/10/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा हरिद्वार बाईपास रोड पर निलाया हिल्स के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 362 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

 

मौके पर ड्रग्स डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ चरस होना पुष्ट हुआ, अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 435/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ का विवरण -*

 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सस्ते दामों पर चरस लाकर देहरादून में नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से आया था। अभियुक्त पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश के थाना हमीरपुर से मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त -*

 

विक्रांत पुत्र श्री लोथराम निवासी ग्राम धारा, थाना मणिकरण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण -*

 

362 ग्राम अवैध चरस *(अनुमानित कीमत करीब 01 लाख रुपये)*

 

*पुलिस टीम -*

 

1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास

2- का0 हितेश कुमार

3- का0 चक्षु कुमार

The post अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *