दुकान मे हुई चोरी की घटना का 06 घन्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*कोतवाली डोईवाला*
*एसएसपी दून के नेतृत्व के अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार जारी*
*दुकान मे हुई चोरी की घटना का 06 घन्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से दुकान से चोरी की गयी नगदी हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदी, नशे की लत को पूरा करने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*घटना का विवरण :-*
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 16/10/2026 को वादी श्री नसीफ पुत्र श्री कुर्बान अली निवासी नई बस्ती कुडकावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15/16-10-2026 की मध्य रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान में रखे 5200/रुपये, आधार/पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिये गये है। वादी के प्रा0 पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 318/2026 धारा-305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*
घटना के अनावरण हेतु एसएससी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे चोरी प्रकरणो मे जेल गये अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 16/10/2026 को सौंग नदी पुल के पास, डोईवाला से आकस्मिक चैकिंग के दौरान अभियुक्त वसीम उर्फ मुन्ना पुत्र इकराम निवासी कुडकावाला, नई बस्ती, कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष को वादी की दुकान से चोरी की गयी नगदी व अन्य दस्तावेजो के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
वसीम उर्फ मुन्ना पुत्र इकराम निवासी कुडकावाला नई बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
01- नगदी 5200/- रूपये
02- वादी का आधार कार्ड व पैन कार्ड
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 सचिन पुण्डीर, कोतवाली डोईवाला
2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
3- हे0का0 अनिल कुमार
4- का0 सोविन्द्र कुमार
The post दुकान मे हुई चोरी की घटना का 06 घन्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा* appeared first on Punjab Times.