पीजी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
*थाना क्लेमेंटाउन*
*पीजी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक – 14/10/2026 को वादी विवांश सक्सेना पुत्र नितेश सक्सेना, हाल पता चौहान पीजी (सुभाष नगर) क्लेमेंटाउन द्वारा अपना मोबाइल फोन (रेडमी-ए4 5जी) को महेश पुत्र रमेश निवासी मोहब्बेवाला क्लेमेनटाउन द्वारा उसके कमरे से चोरी करने तथा उक्त युवक को उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ क्लेमेंटाउन क्षेत्र से चोरी किये गये मोबाइल के साथ पकडे जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में तत्काल मु0अ0स0- 107/2026, धारा 305(।) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त महेश को गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
महेश पुत्र रमेश, निवासी- निकट आरटीओ चेक पोस्ट, मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी :-*
01 मोबाइल फोन (रेडमी-ए4 5जी)
The post पीजी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.