Fri. Oct 16th, 2026

अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान


 

*सत्यापन अभियान*

 

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

 

*अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान*

 

*अभियान के दौरान पुलिस की अलग- अलग टीमों बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही*

 

*बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का किया गया भौतिक सत्यापन*

 

 

*अनियमितता मिलने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 30 हज़ार रू0 का जुर्माना*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 13-10-2026 को अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों, लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, मेहूवाला तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत पोस्ट आफिस रोड, ओगलभट्टा आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 500 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 12 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 43 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 04 लाख 30 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया।

The post अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *