Fri. Oct 9th, 2026

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही


Dehradun

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

 

*अलग-अलग क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से 09 पेटी अवैध देसी शराब हुई बरामद*

 

*तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल व स्कूटी को पुलिस ने किया सीज*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

 

*1- थाना पटेलनगर*

 

*लगभग 05 पेटी (225 टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज:-*

 

दिनांक 09/10/2026 को पटेलनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र से 01 शराब तस्कर को मोटरसाइकिल पर 225 टेट्रा पैक अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0: 742/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल को सीज किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

रंजन कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी रैयापुरा थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश उम्र- 30 वर्ष

 

*बरामदगी:*

1- 225 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

2- एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर

 

*2- कोतवाली रायवाला*

 

*03 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

दिनांक: 08-10-26 को रायवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 03 नशा तस्करो, मिडवे ओबर ब्रिज के पास रायवाला से एक अभियुक्त नितिन बाल्मिकी पुत्र स्व0 कमल को 51 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब के साथ, सत्यनारायण मन्दिर से नेपाली फार्म की ओर सोंग नदी के पुल के पास से रामपाल पुत्र स्व फतेलाल को 51 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब के साथ तथा कालू सिद्ध मन्दिर के पास से अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र राजकुमार को 50 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी संख्या: यू0के0-14-6136 को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायवाला पर आबकारी अधिनियम के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- नितिन बाल्मिकी पुत्र स्व0 कमल निवासी शान्तिनगर गली नं0 5 पुरानी चुंगी उम्र-19 वर्ष

2- रामपाल पुत्र स्व0 फतेलाल हाल निवासी पशुलोक बैराज ऋषिकेश देहरादून मूल पता गांव नैरा पो0ओ0 बालमऊ थाना कछोना जिला हरदोई उ0प्र0 उम्र 44 वर्ष

3- आकाश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोतीचूर लाईन पर भगत सिंह कालोनी हरिपुरकला उम्र 26 वर्ष

 

 

*बरामदगी:-*

 

1- 51 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा *(नितिन बाल्मिकी से )*

2- 51 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा मय स्कूटी संख्या: यू0के0-14-6136 *(रामपाल से)*

3- 50 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा *(आकाश कुमार से)*

 

*3- कोतवाली कैंट*

 

*53 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

दिनांक 08-10-2026 को कैंट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तलवार लाइन बिंदाल के पास से 01 अभियुक्त सुहैल पुत्र मुरसलीन निवासी म0न0- 1365/44 ब्राह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष को 53 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* :

 

सुहैल पुत्र मुरसलीन निवासी म0न0 – 1365/44 ब्राह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

53 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब

The post एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *