Sun. Nov 22nd, 2026

एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान


*कोतवाली विकासनगर*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

 

 

*विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान*

 

*200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही*

 

 

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट में किये चालान, 01 लाख 10 हज़ार ₹ का किया जुर्माना*

 

 

*नियमों का उल्लंघन करने पर 06 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम में चालान कर वसूला 3000/- ₹ का जुर्माना*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक को 04/10/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बरोटीवाला में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, मजदूरों आदि के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए कुल 110000/ रूपये का जुर्माना किया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 06 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 3000/- ₹ का नगद जुर्माना वसूला गया।

The post एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *