Sat. Oct 3rd, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 


*कोतवाली रायवाला*

 

*एसएसपी दून की रणनीति फिर नशा तस्करों पर पड़ी भारी*

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 05.60 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 02-10-26 को मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त रोशन पुत्र सोहन को लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 05.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0: 163/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

रोशन पुत्र सोहन निवासी गली नंबर 3 बिरला फार्म हरिपुर कलां, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

 

*बरामदगी:*

 

05.60 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 01 लाख 70 हज़ार रू0)*

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ0नि0 रघुबीर कप्रवाण

2- हे0का0 राजीव यादव

3- का0 मोनू कुमार

The post मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*  appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *