एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही
*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही*
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से 52 टैट्रा पैक देसी शराब तथा 18 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
*01: थाना नेहरू कॉलोनी*
*52 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 22-09-2026 की रात्रि नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से 01 अभियुक्त रंजीत पुत्र धर्म सिंह को 52 टेट्रा पैक मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
रंजीत पुत्र धर्म सिंह, निवासी: लोअर नत्थनपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
*बरामदगी:*
52 टेट्रा पैक मसालेदार देसी शराब
*2- कोतवाली पटेल नगर*
*18 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:*
पटेलनगर पुलिस द्वारा ददिनाँक 22-09-26 की सायं रूटीन चेकिंग के दौरान चोटियों वाला बाबा मंदिर के पीछे निर्माणाधीन हाईवे के पास से 01 अभियुक्त ललित कश्यप को 18 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
ललित कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी कश्यप कॉलोनी बड़ोवाला, थाना पटेल नगर, उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी:*
18 लीटर अवैध कच्ची शराब
The post एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही appeared first on Punjab Times.