Sat. Sep 19th, 2026

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*


*कोतवाली डोईवाला*

 

*एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे*

 

*मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद*

 

*अभियुक्तो द्वारा अपनी नशे की लत व महंगे शौको को पूरा करने के लिए सुनियोजित तरीके से रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम*

 

*पुलिस को गुमराह करने तथा पकड़े जाने से बचने के लिए घटना के दौरान वाहन की नंबर प्लेटों को दिया था हटा*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त, पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जा चुका है जेल*

 

*घटना मे प्रयुक्त की गयी VERNA कार को पुलिस ने किया सीज*

 

 

*घटना का विवरण*

 

दिनांक 16/09/2026 को कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री गौरव राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि के समय हिमालयन चौक जौलीग्रांट पर स्थित उनकी दुकान ग्लोबल मोबाइल स्टोर का ताला तोडकर दुकान मे रखे स्मार्ट फोन एवं जियो व इंटेल (कीपैड) मोबाईल फोन चोरी कर लिए है। वादी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-281/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए, जिस पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे नकबजनी के प्रकरणो मे जेल गये अभियुक्तो की अध्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।

 

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 18/09/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा सौंग नदी पुल के पास हरिद्वार भानियावाला पर वाहन चैकिंग के दौरान एक VERNA कार सं0- HR71F-6756 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा अपना नाम (1) शैफुल रहमान पुत्र निसार अहमद (2) फरीद पुत्र मुस्तकीम (3) इजहार पुत्र ईनाम सभी निवासीगण खेलपुर नसरूलापुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष (हाल-मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून) बताया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से अलग अलग कंपनियों के 18 की पैड वाले तथा 05 स्मार्ट फ़ोन सहित कुल 23 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर कार सवार व्यक्तियों द्वारा उन्हें जॉलीग्रांट स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया गया, जिस पर कार सवार तीनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए बरामद मोबाइल फोनों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, साथ ही घटना मे प्रयुक्त VERNA कार को सीज किया गया।

 

*पूछताछ के विवरण:-*

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूल रूप से ग्राम खेलपुर नसरूलापुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के निवासी है तथा वर्तमान मे मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून मे किराये के मकान मे रह रहे थे, जहाँ अभियुक्त सैफुल ग्राफिक एरा देहरादून के पास फास्ट फुड कैफे चलाता है। तीनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा अपने नशे की लत तथा महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर जौलीग्रान्ट क्षेत्र मे रैकी करते हुए वादी की मोबाईल शॉप को चिन्हित किया था तथा मौका देखकर दुकान का ताला तोड़ते हुए दुकान मे रखे नये मोबाईल फोन चोरी कर अपने साथ ले गये थे। अभियुक्तो द्वारा पुलिस को गुमराह करने तथा पकडे जाने से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी VERNA कार की आगे पीछे की नम्बर प्लेट हटा दी थी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त इजहार पूर्व में भी थाना भगवानपुर व थाना गंगनहर रूडकी से चोरी की घटनाओं मे जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध सम्बन्धित थानो मे चोरी के कई अभियोग पंजीकृत है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- शैफुल रहमान पुत्र निसार अहमद, उम्र- 22 वर्ष

2- फरीद पुत्र मुस्तकीन, उम्र- 19 वर्ष

3- इजहार पुत्र ईनाम अली, उम्र -19 वर्ष

सभी निवासी खेलपुर नसरूलापुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, हाल पता- मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेन्टाउन, देहरादून

 

*बरामदगी का विवरण*

 

1- की-पैड मोबाईल (जिओ व इन्टेल कम्पनी) – 18

2- स्मार्ट मोबाईल फोन (विवो) – 02

3- स्मार्ट मोबाईल फोन (टेक्नौ) – 01

4- स्मार्ट मोबाईल फोन (पोको) – 01

5- स्मार्ट मोबाईल फोन (मोटोरोला) – 01

06- VERNA कार HR 71 F 6756 *(घटना मे प्रयुक्त)*

 

*(बरामद मोबाईल की अनुमानित कीमत 2,50,000/- रू० )*

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त इजहार:-*

 

1- मु०अ०सँ०- 315/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

2- मु०अ०सँ०-189/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

3- मु०अ०सँ०-161/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना गंगनहर, रूडकी, हरिद्वार

4- मु०अ०सँ०-181/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून *(तीनो अभियुक्तो के विरूद्ध)*

 

 

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 चिन्तामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट

2- हे0का0 नरेन्द्र रावत

3- कानि0 सचिन राणा

4- कानि0 दिनेश डोगरा

5- कानि0 नवनीत (SOG)

6- कानि0 सोनी कुमार (SOG )

7- कानि0 मनोज कुमार (SOG )

The post मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *