Fri. Sep 18th, 2026

अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*


*कोतवाली कैंट*

 

*अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

 

*अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टा सामग्री हुई बरामद*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 17/09/2026 की रात्रि कैण्ट पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाजावाला से आने वाले रास्ते पर बांस के जंगल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बाजावाला से आने वाले रास्ते पर बांस के जंगल के पास से एक व्यक्ति को सट्टा कापी, पैन व नगदी 4230/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा बरसात के चलते आज कल उसके पास कोई काम-धाम नहीं है, जिस कारण वह जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को आनलाइन सट्टा खिलाने लगा। वह लोगों से आनलाइन सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

हरक बहादुर थापा पुत्र स्व0 श्री किशन बहादुर थापा निवासी – प्रेमपुर माफी कोलागढ़ रोड़, थाना- कैन्ट, जनपद-देहरादून, उम्र-56 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- सट्टा कापी, पैन व नगदी 4230/- रूपये नगद

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- अ0उ0नि0 वीरेन्द्र राम

2- हे0का0 विनय बुटोला

3- का0 कुलबीर सिंह

The post अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *