Wed. Nov 18th, 2026

केंद्र सरकार पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- तीनों कृषि कानून होंगे वापस….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों को घर वापस लौटने की अपील की। आपको बता दें कि इन तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए लंबे समय से कुछ किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

इस महीने के अंत में शुरू हो रहे संसद सत्र के दौरान इसे सदन के जरिए वापस ले लिया जाएगा।

आज गुरुनानक देव जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपकों यह बताने आया हूं हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। मैं आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की अपील करता हूं।

किसानों के हित की बात हम अपने प्रयासो ंके बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। किसानों का एक वर्ग ही इसका विरोध कर रहा था, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था। सभी ने इन किसानों को समझाने का प्रयास भी किया। अनेक माध्यमों से बातचीत होती रही। हमने किसानों की बातों का, उनकी तर्क को समझने में भी कोई कोर-कसर नही छोड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *